{"_id":"620fe0c3cddd33068f3dbfef","slug":"saas-bahu-sammelan-khalilabad-news-gkp427385272","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास, बहू व बेटा सम्मेलन में बताए गए सीमित परिवार के फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास, बहू व बेटा सम्मेलन में बताए गए सीमित परिवार के फायदे
विज्ञापन
मगहर उपकेंद्र पर सास बहू बेटा सम्मेलन में प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए बीसीपीएम महेन्द्र त
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सास, बहू व बेटा सम्मेलन में बताए गए सीमित परिवार के फायदे
- स्वास्थ्य उप इकाइयों पर हुआ आयोजन
- नवविवाहित दंपती को भेंट की गई शगुन किट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के सभी स्वास्थ्य उप केंद्रों पर शुक्रवार को सास, बहू और बेटा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें सीमित परिवार की अहमियत बताई गई तथा नव दंपति को शगुन किट प्रदान की गई। साथ ही आयोजित विविध प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
खलीलाबाद ब्लॉक के बीसीपीएम महेंद्र तिवारी के निर्देशन में मगहर स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र पर आयोजित सम्मेलन में साल भर में चिह्नित नव दंपती को परिवार नियोजन की जानकारी दी गई। उन्हें शगुन किट भी दी गई। इस मौके पर 15 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें पांच बहुएं, पांच सास व पांच बेटे शामिल रहे। आशा कार्यकर्ता और एएनएम ने परिवार नियोजन के साधनों का उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र से आठ से दस परिवारों से सास, बेटा और बहू को लेकर पहुंची थीं। कार्यक्रम में कम्यूनिटी हेल्थ अफसर कविता गुप्ता, एएनएम रजनी पीटर, कविता वर्मा, वंदना पाठक, आशा संगिनी मुन्नी देवी, आशा कार्यकर्ता ललिता, गंगोत्री, गायत्री, मुनक्का, नर्बदा, चंद्रावती, राधिका आदि उपस्थित रहीं।