{"_id":"679fb18afdb82a7ee70d8399","slug":"ryan-durrani-of-sehuda-won-gold-medal-in-karate-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-127975-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सेहुड़ा के रैयान दुर्रानी ने कराटे में स्वर्ण पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सेहुड़ा के रैयान दुर्रानी ने कराटे में स्वर्ण पदक जीता
Sun, 02 Feb 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
पदक के साथ रैयान दुर्रानी।
सेमरियावां। ब्लाॅक के सेहुड़ा गांव के खिलाड़ी ने लखनऊ में आयोजित अंडर-21 सीनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इससे गांव व क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
एक फरवरी को लखनऊ स्थित चौक स्टेडियम में आयोजित अंडर 21 सीनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्रदेश के 75 जिलों के 2000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें रैयान दुर्रानी ने अपनी प्रतिभा के बल पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन एवं उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन, वर्ल्ड कराटे फेडेरेशन एवं एशियन कराटे फेडेरेशन से मान्यता प्राप्त तथा इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी से संबद्ध कराटे एसोसिएशन लखनऊ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में रैयान दुर्रानी का दबदबा रहा।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में स्वर्ण प्राप्त करने के साथ ही साथ रैयान दुर्रानी का चयन राष्ट्रीय टीम हुआ है तथा आगामी 27 मार्च को हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वह प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा।
रैयान दुर्रानी की इस उपलब्धि पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चौबे उर्फ जय चौबे, वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद अहमद, सपा नेता सुबोध यादव, पूर्व प्रमुख महमूद आलम चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महताब आलम, मिर्जा वसीम बेग, शकील अहमद आदि ने बधाई दी है।