{"_id":"6159ec278ebc3e627031ca53","slug":"ruin-crop-index-will-be-made-khalilabad-news-gkp4116036150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ व अतिवृष्टि से हुई क्षति की ग्रामवार तैयार होगी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ व अतिवृष्टि से हुई क्षति की ग्रामवार तैयार होगी सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ व अतिवृष्टि से हुई क्षति की ग्रामवार तैयार होगी सूची
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। चालू वित्तीय वर्ष में बाढ़ व अतिवृष्टि से प्रभावित हुई फसलों की ग्रामवार सूची तैयार की जाएगी। इसके लिए डीएम दिव्या मित्तल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने त्रुटिरहित सूची तैयार कर 10 अक्तूबर तक राहत आयुक्त के पोर्टल पर अपलोड कराने के लिए कहा है।
डीएम ने जिले के सभी एसडीएम व तहसीलदार को वित्तीय वर्ष 2021-22 में बाढ़ व अतिवृष्टि से हुई क्षति के सापेक्ष प्रभावित फसलों का आकलन कर ग्रामवार सूची तैयार करते हुए त्रुटिरहित डाटा को 10 अक्तूबर 2021 तक राहत आयुक्त के पोर्टल पर फीड कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस कार्य के लिए निर्धारित समयसारिणी के अनुसार त्रुटिरहित एवं सत्यापित ग्रामवार सूची तैयार कर अनिवार्य रूप से छह अक्तूबर 2021 तक प्रभावित व्यक्तियों की ग्रामवार सूची जिला मुख्यालय पर उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। डीएम ने निर्देश दिए कि तहसीलों से प्राप्त ग्रामवार सूची को जनपद स्तरीय अधिकारियों ग्रामवार नोडल अधिकारी नामित करते 10 अक्तूबर तक सत्यापन की कार्रवाई पूर्ण कराएं। साथ ही चिह्नित प्रभावित व्यक्तियों की ग्रामवार सूची को संबंधित ग्रामसभा में सार्वजनिक स्थल जैसे स्कूल, पंचायत भवन आदि पर आठ अक्तूबर तक चस्पा कराया जाए। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को उक्त कार्य में शिथिलता न बरतने तथा तहसीलों द्वारा प्रभावित ग्रामों एवं प्रभावित व्यक्तियों की सूची राहत आयुक्त के पोर्टल पर 10 अक्तूबर तक अनिवार्य रूप से फीड कराते हुए उसका प्रमाणक जिला मुख्यालय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।