{"_id":"5751bf504f1c1bd64910913c","slug":"ruckus-contractors-pwd-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्लूडी कार्यालय पर ठेकेदारों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्लूडी कार्यालय पर ठेकेदारों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Fri, 03 Jun 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
पीडब्लूडी खंड दो के कार्यालय पर हंगामा किया।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन टेंडर का आवेदन न लेने से नाराज पीडब्लूडी के ठेकेदारों ने शुक्रवार को एक्सईएन पीडब्लूडी खंड दो के कार्यालय पर हंगामा किया। ठेकेदारों ने एक्सईएन पर चहेतों को ठेका देने का आरोप लगाया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे में एक्सईएन के आवेदन पत्र लेने के बाद ठेकेदार माने और हंगामा समाप्त किए।
हंगामा कर रहे ठेकेदार गिरजेश राय जितेंद्र यादव, सूरज, संजय यादव, गोलू राय आदि का कहना था कि शुक्रवार को जनपद में 85 लाख के अप्रोच और डेढ़ करोड़ के पिच रोड का ऑनलाइन टेंडर का आवेदन पत्र जमा होना था। जब वे आवेदन पत्र जमा करने पहुंचे तो उनका आवेदन लेने से मना कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जब इसका कारण पूछा गया तो एक्सईएन कोई जवाब नहीं दिए। आखिर में उनका आवेदन क्यों नहीं लिया जा रहा है। उनका आरोप था कि एक्सईएन एक नेता के दबाव में ऐसा कर रहे है और अपने चहेतों को ठेका देेना चाहते है। इस दौरान एक्सईएन और ठेकेदारों में काफी देर तक नोक झोक होती रही। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। इस दौरान ठेकेदारों ने नारेबाजी भी की। ठेकेदारों के हंगामा के चलते कार्यालय में काफी अफरा तफरी का माहौल रहा। बाद में एक्सईएन ने ठेकेदारों को कमरे में बुलाकर आवेदन पत्र लेने पर हामी भरी और आवेदन पत्र लेने के साथ ही उसका रिसिविंग भी दिया। तब जाकर ठेकेदार माने और हंगामा समाप्त किए। एक्सईएन पीडब्लूडी खंड दो एके द्विवेदी ने कहा कि ठेकेदारों का लगाया गया आरोप निराधार है। उनका भी टेंडर का आवेदन पत्र लिया गया है।