फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rs 11.50 lakh grabbed in the name of selling land

Sant Kabir Nagar News: जमीन बेचने के नाम पर हड़पे 11.50 लाख रुपये

Fri, 24 Jan 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 24 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rs 11.50 lakh grabbed in the name of selling land
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस के समक्ष जमीन के नाम पर 11.50 लाख रुपये हड़प करने का मामला आया। पुलिस के अनुसार पीड़ित रविप्रताप सिंह पुत्र राम प्रकाश सिंह निवासी मोहल्ला मोहद्दीनपुर ने अपने शिकायत में बताया कि वह अपने मां मंजू देवी पत्नी रामप्रकाश सिंह को मगहर पुलिस चौकी के समीप एक निर्मित मकान विपक्षी जिया रानी वर्मा पत्नी पंकज वर्मा निवासी काजीपुर मगहर के मकान का सौदा 12 लाख रुपये में तय किया 17 अगस्त 2023 को उनके बैंक खाता में 10 लाख रुपये आरटीजीएस और गूगल पे के माध्यम से डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर कर इसका रजिस्टर्ड एग्रीमेंट अपनी मां मंजू देवी के नाम से करवाया। बाद में पता चला कि विपक्षी पहले से ही उस जमीन व मकान पर 19.60 लाख रुपये का लोन भी करा लिया था। इसके बाद मकान को 26 नवंबर 2024 को जिया रानी वर्मा व उनके लड़के कबीर वर्मा ने खलीलाबाद निवासी प्रियंका श्रीवास्तव के नाम रजिस्ट्री कर दी। पुलिस ने मामले में प्रार्थना पत्र के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।श
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed