फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   RPF team caught computer operator

आरपीएफ की टीम ने कंप्यूटर संचालक को पकड़ा

Sun, 13 Mar 2022 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
RPF team caught computer operator
आरपीएफ की टीम ने कंप्यूटर संचालक को पकड़ा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। आरपीएफ की टीम ने बखिरा में संचालित एक कंप्यूटर सेंटर में छापा मारा। मौके से रेलवे के ई टिकट, लैपटॉप, सीपीयू, मॉनीटर आदि कब्जे में लिया। कंप्यूटर संचालक को गिरफ्तार कर टीम बस्ती ले गई। कंप्यूटर संचालक पर व्यक्तिगत आईडी से रेलवे का टिकट बनाने और अधिक मूल्य पर ग्राहकों को बेचने का आरोप है।

बस्ती आरपीएफ के इंस्पेक्टर बीके सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर उनकी टीम ने बखिरा बाजार स्थित कंप्यूटर सेंटर में छापा मार कर संचालक अनूप कुमार पुत्र गंगा राम निवासी बूंदीपार को पकड़ा। वह रेलवे की आरक्षित ई टिकट को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर व्यक्तिगत आईडी से ई टिकट बना कर ग्राहकों को अंकित मूल्य से 300 से 400 रुपये अतिरिक्त लेकर बेचता था। इसके साथ ही रेलवे आरक्षित टिकटों के बिचौलिए के काम में संलिप्त था। दुकान की तलाशी में कुल 24 ई-टिकट मूल्य 32339.70 रुपये मिले। टिकट बनाने में प्रयुक्त एक लैपटॉप, सीपीयू, मॉनीटर, प्रिंटर, मोबाइल एवं 320 रुपये नकद बरामद हुए। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बस्ती पर 143 रेल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। टीम में आरपीएफ चौकी खलीलाबाद के प्रभारी गंगा प्रसाद पांडेय, सहायक उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र नाथ पांडेय, उमेश प्रताप सिंह, कांस्टेबल अनिरुद्घ कुमार मौर्या, कांस्टेबल इंद्रजीत गिरी, कांस्टेबल मोहम्मद इजहार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed