फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Route changed after train accident in Ganda, passengers upset

Sant Kabir Nagar News: गाेंडा में ट्रेन हादसे के बाद रूट बदला, परेशान हुए यात्री

Thu, 18 Jul 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 18 Jul 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Route changed after train accident in Ganda, passengers upset
- गोरखधाम, वैशाली, सप्तक्रांति, अवध एक्सप्रेस का मार्ग बदला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गाेंडा में ट्रेन हादसे के बाद कई ट्रेनों को रुट बदल गया, जिसके कारण खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से सफर की आस लिए पहुंचे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। जो लोग पहले पहुंचे वह गोरखपुर रवाना हो गए, ताकि ट्रेन पकड़ सके तो कुछ लोगों ने यात्रा ही स्थगित कर दी।
चंडीगढ़ से आ रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के गोंडा के पास पटरी से उतर जाने से यहां के यात्रियों पर भी इसका असर पड़ा है। कारण यह है कि कई ट्रेनों का रूट बदल गया है। इसमें गोरखधाम एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। इसके कारण खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों में आपाधापी रही। लोग ट्रेनों की सही लोकेशन जानने के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

इस बीच गोरखपुर से कुछ ट्रेनों के बदले मार्ग से जाने की जानकारी मिलने के बाद यात्रियों ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन का रूख किया, ताकि वहां से ट्रेन पकड़ सके। कानपुर के लिए ट्रेन से सफर की आस लिए आए शहर निवासी सिद्धांत कुमार ने बताया कि उन्हें कानपुर जाना था, लेकिन स्टेशन पर आने के बाद पता चला कि ट्रेन हादसा के बाद ट्रेन का रुट बदल दिया गया है। ऐसे में सफर स्थगित करने को मजबर होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनिकापुर के लिए ट्रेन पकड़ने आए मुकेश कुमार ने कहा कि गोंडा में ट्रेन हादसे के बाद रूट बदल गया, जिसके कारण परेशान होना पड़ा है। अब बस से ही सफर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed