फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   root diversion in city

शहर में 11 फरवरी तक रूट डायवर्जन

Fri, 04 Feb 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
root diversion in city
शहर में 11 फरवरी तक रूट डायवर्जन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से लोगों को आवागमन में कोई कठिनाई न हो, इसके लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है।
गोरखपुर से मेंहदावल-बांसी, सिद्धार्थनगर जाने वाले बड़े वाहनों व सवारी वाहनों को मगहर दुर्गा मंदिर से ही घघघरा होकर रवाना किया गया। रूट डायवर्जन 11 फरवरी तक प्रभावी रहेगा।

एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि चार फरवरी से 11 फरवरी तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। इस बीच सुबह 09.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक कुछ मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है। एसपी ने बताया कि गोरखपुर से मेंहदावल, बांसी, सिद्धार्थनगर जाने वाले बड़े / सवारी वाहन दुर्गा मंदिर मगहर से घघसरा होते हुए जाएंगे। जबकि बस्ती से मेंहदावल, बांसी, सिद्धार्थनगर जाने वाले सभी वाहन टेमा रहमत होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। मेंहदावल बाईपास से मेंहदावल की तरफ जाने वाले सवारी / बड़े वाहन मेंहदावल बाईपास होकर नहीं जाएंगे। इसके लिए निर्धारित स्थलों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यातायात निरीक्षक को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed