फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roadways buses are not running on Manjharia-Katka route, autos are used

Sant Kabir Nagar News: मंझरिया-कटका मार्ग पर नहीं चल रहीं रोडवेज बसें, ऑटो का सहारा

Mon, 07 Apr 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 07 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses are not running on Manjharia-Katka route, autos are used
वाहन के इंतजार में कटका जाने वाले लोग ।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद से मंझरिया-कटका मार्ग पर परिवहन निगम की बसें नहीं चलतीं। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ई-रिक्शा, ऑटो का सहारा है, लेकिन घंटों लोगों को इंतजार करना पड़ता है और अधिक किराया देना भी मजबूरी है।
विज्ञापन

यह स्थिति तब है जबकि यह मार्ग ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम को भी जोड़ता है। इस मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 के गोरखपुर रोड पर मंझरिया पड़ता है। इस मार्ग से होकर लोग बयारा, गड़सरपार, बनकटवा, गिरधरपुर, कटका होकर मोलनापुर मार्ग होकर धनघटा और सिकरीगंज की ओर आते-जाते हैं। करीब 14 किलोमीटर के इस मार्ग पर वाहनों की कमी बनी रहती है।
विज्ञापन

प्रतिदिन बड़ी संख्या में इस मार्ग से होकर लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन इस मार्ग पर परिवहन निगम की एक भी बस नहीं चलती हैं। ऐसे में लोग मंझरिया पहुंचकर वाहन के लिए घंटों इंतजार करने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग पर ई-रिक्शा, ऑटो वाले जब तक सवारियां पूरी नहीं हो जाती है तब तक खड़े रहते हैं। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वैसे भी वर्तमान में यह मार्ग काफी जर्जर हो गया है। जगह-जगह सड़क टूट गई है और बडे़-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिससे समस्या और बढ़ गई है। तामेश्वरनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु तो शहर आकर धनघटा मार्ग से होकर आने- जाने को मजबूर हो रहे हैं।

सबसे बड़ी समस्या यह है कि शाम होने के बाद इस मार्ग पर वाहन नहीं मिलते हैं, ऐसे में लोगों को निजी वाहनों से आना-जाना पड़ता है। इस क्षेत्र के निवासी राहुल कुमार, विक्रम चौधरी आदि ने बताया कि परिवहन निगम की बस न चलने से काफी दिक्कत है। ऐसे में इस मार्ग पर निगम की बसें चलाया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed