फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roadways buses are carrying wedding guests, passengers are troubled.

Sant Kabir Nagar News: रोडवेज बसें ढो रहीं बराती, यात्री परेशान

Wed, 26 Nov 2025 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses are carrying wedding guests, passengers are troubled.
- समय से साधन न मिलने से करना पड़ रहा वाहन का इंतजार
विज्ञापन

- लगन में बुक हो चुकी हैं ज्यादातर गाड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। वर्तमान में शादी ब्याह का सीजन चल रहा है। ऐसे में परिवहन निगम की बसें भी बुक हो जा रही हैं। इसके चलते साधनों की कमी से लोग जूझते नजर आ रहे हैं। ज्यादातर प्राइवेट वाहन भी लगन में बुक हो जा रहे हैं। समय से साधन न मिलने से लोगों को सवारी वाहन का इंतजार करना पड़ रहा है।
नवंबर व दिसंबर में लगन के चलते काफी पहले से ही तमाम गाडि़यां बुक हो चुकी हैं। इसकी वजह से लोगों को कही आने जाने के लिए तमाम परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में घर अथवा ऑफिस से आने जाने वाले लोगों को सवारी वाहन के इंतजार में काफी समय लग जा रहा है। समय से वाहन न मिलने के वजह से लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है। सबसे ज्यादा समस्या रोज दफ्तर आने जाने वाले लोगों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा जन सामान्य को भी लगन के सीजन में रिश्तेदारी में आने जाने में काफी कठिनाई हो रही है। रोडवेज की बसों में भी काफी भीड़ हो रही है। सुबह शाम बसों में खड़े होने की जगह नहीं मिल पा रही है। किसी बस के आने पर लोग उसमें सवार होने के लिए भागते हैं, और भीड़ देखने के बाद निराश होकर दूसरी बस का इंतजार करने के लिए विवश हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलीलाबाद बस अड्डा प्रभारी टीएन दूबे ने बताया कि लगन की वजह से यह समस्या हो रही है। कुछ दिन के बाद स्थिति फिर से सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed