फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roadways bus collided with auto, five people including couple and son died

Sant Kabir Nagar News: रोडवेज बस ने मारी ऑटो में टक्कर दंपती और बेटे समेत पांच की मौत

Tue, 27 May 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 27 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collided with auto, five people including couple and son died
हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र में कांटे-मुंडेरवा मार्ग पर बुधा गांव केे पास मंगलवार देर शाम रोडवेज बस ने सवारियों से भरी ऑटो में टक्कर मार दी। घटना में ऑटो सवार दंपती और उनके चार साल के मासूम बेटे समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ऑटो सवार सभी लाेग बूधा गांव के रहने वाले थे। उधर, हादसे के बाद आसपास के लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बस को सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया हैै।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम देवरिया डिपो की बस बस्ती की तरफ से गोरखपुर जा रही थी। दूसरी तरफ बूधा गांव केे कुछ लोग पास के प्राइवेट अस्पताल से मरीज देखकर ऑटो से घर लौट रहे थे। कांटे से बूधा गांव के बीच रोडवेज बस ने उनकी ऑटो में टक्कर मार दी। इस घटना में अमरजीत (30) पुत्र रामजतन, अमन (4) पुत्र अमरजीत, विधना देवी पत्नी झीनक (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो सवार अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कांटे पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां मुराती देवी पत्नी तेजू (32) को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गीता (28) पत्नी सिकंदर, सरिता (28) पत्नी अमरजीत व अमन (2) पुत्र अमरजीत का चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया। उपचार के दौरान सरिता और अमन की स्थिति नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां देर रात सरिता की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हादसे की सूचना पर डीएम आलोक कुमार एवं एसपी संदीप कुमार मीणा ने घटनास्थल पर जाकर मौके का निरीक्षण किया। वहीं एडीएम जयप्रकाश व एएसपी सुशील कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed