फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   roads of city will be made by 4 crores

Sant Kabir Nagar News: सवा चार करोड़ से शहर की 11 सड़कें होंगी चकाचक

Mon, 18 Dec 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 18 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
roads of city will be made by 4 crores
पुराने औद्योगिक क्षेत्र की सड़क  अब नगरपालिका इस सड़क को बनवायेगी।संवाद
शहरियों को आवागमन में होगी सुविधा, इसी माह इन सड़कों की मरम्मत का कार्य हो जाएगा शुरू
विज्ञापन

फोटो है

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर की सड़कें कुछ महीने में चकाचक हो जाएंगी। इसके लिए कुल सवा चार करोड़ रुपये अवमुक्त हो चुके हैं। इससे कुल 11 सड़कों की मरम्मत होगी। इसी माह इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। इससे शहरियों को आवागमन में दिक्कत नहीं होगी।
शहर की कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। इसकी मरम्मत के लिए कई माह से मांग हो रही थी। इसमें सबसे ज्यादा खराब मीट मंडी रोड है। यह रोड पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील है। यही हाल बंजरिया मार्ग का है। इस सड़क पर भी जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही इंडस्टि्रयल एरिया की कई ऐसी सड़के हैं, जिस पर चलना खतरे से खाली नहीं है। नगर पालिका ने इन सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव भेजा था। इसमें करीब 11 सड़कों की मरम्मत के लिए कुल सवा चार करोड़ रुपये अवमुक्त हो चुके हैं। इस रकम से जल्द ही इन सड़कों की मरम्मत शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहर के दिलीप अग्रहरि, विनोद कुमार, संजय यादव आदि ने बताया कि सड़कों पर चलना काफी कठिन था। इसकी मरम्मत हो रही है तो अब आवागमन में सहूलियत होगी।
इधर, नगर पालिका की मानें तो इंडस्टि्रयल एरिया के लिए कुल ढाई करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसमें सात सड़कों की मरम्मत होनी है। इसी तरह से सूर्या काॅलोनी की मुख्य सड़क एक करोड़ 38 लाख से बनेगी। वह भी सीसी सड़क होगी। मीट मंडी, नेदुला से कलक्ट्रेट और मीट मंडी रोड की मरम्मत करीब 65 लाख से होगी।


ये सड़कें होंगी बेहतर
इंडस्टि्रयल एरिया के मेन रोड से कोल्ड स्टोरेज तक
बगहिया से डेयरी तक
फ्लोर मिल से वर्कशाॅप तक
बेलवनिया मार्ग
इंडस्टि्रयल एरिया का जलकल मार्ग
सूर्या स्कूल वाली सड़क
मीट मंडी सड़क
कोट
शहर की प्रमुख सड़कों की मरम्मत होनी है। इसके लिए कुल सवा चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी माह इन सड़कों पर कार्य शुरू हो जाएगा। कुछ जगहों पर कार्य चल रहा है। जनवरी तक सभी सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएंगी।
-जगत जायसवाल, चेयरमैन, नगर पालिका खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed