फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roads are not built, water will accumulate during the rainy season, people will have to face problems.

Sant Kabir Nagar News: नहीं बनीं सड़कें, बरसात में भरेगा पानी, झेलनी पड़ेगी परेशानी

Mon, 01 Jun 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Roads are not built, water will accumulate during the rainy season, people will have to face problems.

विज्ञापन
संतकबीरनगर। मानसून आने में कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन शहर में ही कई सड़कें जर्जर हालत में हैं। इनकी न तो मरम्मत कराई गई और न ही निर्माण शुरू कराया गया है। इसके कारण इन मार्गों पर लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। यही नहीं शासन के सड़कों के गड्ढा मुक्त अभियान भी फेल नजर आ रहा है। बरसात का मौसम शुरू होने पर सड़कों का निर्माण करा पाना मुश्किल होगा, ऐसे में लोगों की समस्या और बढ़ सकती है।
शहर के विधियानी मोड़ से रेलवे स्टेशन होकर तितौवा जाने वाली सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। जगह-जगह सड़क में बडे़-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसके कारण आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे गंभीर बात यह है कि नो एंट्री के समय इसी मार्ग से होकर बडे़ वाहन धनघटा की तरफ आते-जाते हैं। साथ ही इस मार्ग पर कई विद्यालय और कोचिंग सेंटर हैं, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन

ऐसे में गड्ढों के चलते कभी भी हादसा हो सकता है। इस सड़क के निर्माण की मांग को लेकर कई बार क्षेत्रीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया और प्रशासन से भी गुहार लगाई, लेकिन न तो सड़क बनी और न ही गड्ढे भरे गए। हालांकि लोगों के दबाव के बाद नगर पालिका प्रशासन ने इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए करीब चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है, लेकिन अभी तक इसकी स्वीकृति नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि अब इसकी स्वीकृति भी मिल जाए तो बरसात के कार्य हो पाना संभव नहीं होगा, ऐसे में लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। इस क्षेत्र के निवासी गोरखनाथ मिश्र, भोला आदि ने बताया कि सड़क न बनने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वाहनों के गुजरते समय धूल उड़ती है, जो घरों में जाती है। इससे सामान आदि खराब हो जा रहे हैं।
00000000000000000000000
मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज की सर्विस लेन पर चलना हुआ मुश्किल
शहर के मुखलिसपुर रोड सर्विसलेन के दोनों तरफ की सड़क टूट गई है। गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। कई जगह काफी बडे़- बडे़ गड्ढे हो गए हैं। दूसरी तरफ पेयजल की पाइप डालने के लिए पटरियां भी खोद दी गई हैं। इससे लोगों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत मुखलिसपुर तिराहे से अंडरपास तक है। यहां सड़क जर्जर हो गई है। सड़क पर बने गड्ढों के चलते वाहन गुजरते समय एक तरफ झुक जाते हैं, जिससे यात्रियों की सांसें अटक जा रही हैं। इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और डीएम ने मौके का जायजा लिया था, लेकिन अब तक न तो सड़क की मरम्मत हुई और न ही गड्ढे भरे गए। इस क्षेत्र के निवासी उमेश वर्मा, महेश कुमार आदि ने कहा कि सड़क न बनने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बरसात के मौसम में समस्या गंभीर हो सकती है।
000000000000000000000
मंझरिया- कटका मार्ग का निर्माण भी अटका
शहर से सटे मंझरिया से बनकटवा होकर कटका तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य करीब तीन माह पूर्व शुरू कराया गया था। इसके लिए करीब 20 करोड़ रुपये का बजट शासन से स्वीकृत है। इस मार्ग के दोनों पटरियाें पर खोदाई कर गिट्टी डाली गई है, लेकिन वर्तमान में कार्य ठप पड़ा है। जहां पटरियों पर गिट्टियां डाली गई है वहां आस-पास मिट्टी पड़ी हुई है। हल्की बारिश होने पर मिट्टी सड़क पर आ जा रही है, जिससे आवागमन में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। यही नहीं मानसून आने के बाद सड़क का निर्माण कार्य हो पाना संभव नहीं होगा, ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। इस क्षेत्र के निवासी सुजीत चौहान, मनोज कुमार आदि ने बताया कि मानसून आने से पूर्व ही समस्या बढ़ गई है।
---------
सड़क के चौड़ीकरण के लिए पटरियों की खोदाई कर गिट्टी डाली गई है। इधर बारिश होने से समस्या आई है। जल्द ही कार्य में तेजी लाई जाएगी।
-आरके पांडेय, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
0000000000000000000
विधियानी मार्ग जर्जर हो गया है। सड़क पर बने गड्ढों के चलते दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। इस मार्ग से होकर लोग रेलवे स्टेशन भी आते- जाते हैं। ऐसे में इस मार्ग का निर्माण कराया जाना आवश्यक है। जब तक निर्माण शुरू नहीं हो रहा है, तब तक सड़क को गड्ढा मुक्त किया जाए।
-गणेश यादव, विधियानी
00000000000
मुखलिसपुर रोड की सड़क बदहाल है। गिट्टियां उखड़कर बिखरी पड़ी हैं। कई बार आश्वासन दिया गया, लेकिन न तो सड़क बनी और न ही गड्ढा मुक्त कराया गया। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

-धर्मेंद्र कुमार, मुखलिसपुर रोड
00000000000
विधियानी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन को करीब चार करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। जैसे ही इसकी स्वीकृति मिलेगी, कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके साथ ही सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे।
-जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed