फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roadmap for development of the area ready... Budget of Rs 40 crore approved

Sant Kabir Nagar News: क्षेत्र के विकास का खाका तैयार... 40 करोड़ के बजट को मंजूरी

Thu, 12 Dec 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 12 Dec 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Roadmap for development of the area ready... Budget of Rs 40 crore approved
- नाथनगर ब्लाॅक मुख्यालय स्थित सभागार में क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक प्रमुख राम वृक्ष यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बीडीसी सदस्य और प्रधानों के साथ मिलकर विकास कार्यों का खाका तैयार हुआ। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अनुमानित 40 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को हरी झंडी मिली। सदस्यों ने समस्या को सदन में पुरजोर तरीके से उठाया। शासन की योजनाओं संबंधित जानकारी भी दी गई।
बैठक में पूर्व की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गई। जिसका सदन में उपस्थित सदस्यों द्वारा ध्वनि मत से सहमति दी। प्रधान राजमन यादव ने समस्या को सुनाते हुए कहा कि प्रधानों के लिए भी हाल बने। दवा छिड़काव का पैसा स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते अभी तक ग्राम पंचायत खाते में पैसा नही पहुंचा। जिस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष में मनरेगा योजना में लेबर बजट 34 करोड़ 71 लाख है। इसी तरह 23 करोड़ 95 लाख 72 हजार खर्च किया गया है। 122.57 लाख सामग्री मद में व्यय हुआ है। उन्होंने इस दौरान पेंशन, सामूहिक विवाह, आवास, कायाकल्प योजना आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन

कहा कि गांव में विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रधान और बीडीसी सदस्यों को आपसी सामंजस्य जरूरी है। प्रमुख राम वृक्ष यादव ने कहा कि सदस्यों के मान सम्मान के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। वह हर स्तर से तैयार हैं। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अनुमानित चालीस करोड़ रुपये प्रस्ताव की स्वीकृति मिली। बैठक का संचालन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर संदीप शुक्ला ने किया। इस मौके पर एडीओ पंचायत मैनुद्दीन, एपीओ मेराजुल हक, प्रधान संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष कृष्ण बहादुर पाल, बिहारी पाल, जिला पंचायत सदस्य राम सिंह यादव, प्रधान रामदरश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed