फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roadblock in the Khalilabad-Bansi rail line project

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद-बांसी रेल लाइन में मिट्टी का रोड़ा

Mon, 24 Aug 2026 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Roadblock in the Khalilabad-Bansi rail line project
मेंहदावल क्षेत्र में बनाया जा रहा रेलवे स्टेशन। संवाद
संतकबीरनगर/ मेंहदावल। खलीलाबाद-बांसी रेल लाइन का काम मिट्टी के अभाव में प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि बखिरा क्षेत्र के गौरा में मिट्टी न मिलने के कारण जहां काम की रफ्तार धीमी है वहीं मेंहदावल में ढाई महीने से भी अधिक समय से काम ठप है। यहां अभी तक मिट्टी खनन की अनुमति नहीं मिल सकी है। हालांकि जिला प्रशासन ने इससे इन्कार किया है।
विज्ञापन

प्रशासन का कहना है बरसात के कारण मिट्टी मिलने में कुछ दिक्कत हो रही है। वैसे काम की स्थिति को देखते हुए यही कहा जा सकता है कि रेल पटरी से पहले स्टेशनों के काम पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन

खलीलाबाद-बांसी रेल परियोजना के तहत प्रथम चरण में जिला मुख्यालय से बांसी तक काम शुरू है। इसके तहत मलोरना में रेलवे की तरफ से ओवरब्रिज बनाया जाना है। पुल निर्माण के समय वाहनों का आवागमन प्रभावित न हो, इसके लिए सर्विस रोड बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां स्थिति यह है कि किसान मुआवजे की मांग को लेकर कई बार काम रोक देते हैं। सोमवार को भी किसान पहुंचे थे। कार्यदायी संस्था की सूचना पर नायब तहसीलदार ने पहुंचकर किसानों को शांत कराया। साइड इंचार्ज सत्तार अली का कहना है कि किसान समय-समय पर आ जाते हैं। इस कारण काम प्रभावित होता है। सोमवार को नायब तहसीलदार ने पहुंचकर किसानों को शांत कराया।
दूसरी ओर बखिरा क्षेत्र के गौरा में रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां स्टेशन का कार्य तो जारी है लेकिन मिट्टी के अभाव में रेलवे लाइन का काम प्रभावित हो रहा है। यहां काम करा रहे सिविल इंजीनियर अनिल चौहान ने बताया कि बरसात के कारण मिट्टी नहीं मिल पा रही है। इसलिए रेलवे लाइन बिछाने के लिए मिट्टी पटाई का काम प्रभावित हो जा रहा है। मिट्टी मिलने पर काम चालू कराया जाता है, लेकिन मिट्टी नहीं मिलने पर काम ठप हो जाता है।
मेंहदावल में तो ढाई महीने से अधिक समय से रेल पटरी बिछाने के लिए मिट्टी पटाई का काम बंद है। कार्यदायी संस्था के मुताबिक अनुमति नहीं मिलने का कारण मिट्टी की खुदाई नहीं हो पा रही है। यहां रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में मिट्टी समतल करने तथा पटरी बिछाने का काम पूरा होने से पहले रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा।
परसा पांडेय के पास मिट्टी खनन पर पूर्व एसडीएम अरुण कुमार द्वारा रोक लगाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने कंपनी को मिट्टी खनन का आदेश अभी तक नहीं दिया है। डीपीएस प्राइवेट लिमिटेड रायबरेली द्वारा परसा पांडेय में रेल पटरी बिछाने का कार्य किया जा रहा है। मिट्टी खनन का आदेश न मिलने के कारण मिट्टी पटाई का काम ठप है। बता दें कि इस कार्यदायी कंपनी को मिट्टी खनन का आदेश मिला था लेकिन मानक से अधिक मिट्टी खनन होने के कारण एसडीएम मेंहदावल ने खनन करने पर रोक लगा दिया। नए सिरे से मिट्टी खनन के लिए कंपनी के जिम्मेदारों ने जिला प्रशासन के यहां गुहार लगाई।
तहसील व राजस्वकर्मियों द्वारा रिपोर्ट लगाकर भेज दिया गया है लेकिन अभी अनुमति नहीं मिली है। इस समय बरसात का समय शुरू हो गया है, जिसके कारण मिट्टी के कार्य वैसे भी बंद पड़े हैं। मेंहदावल स्थित औरही-कुसौना के बीच बन रहे रेलवे स्टेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। प्लेटफाॅर्म का फाउंडेशन का काम चल रहा है।

परसा पांडेय में मिट्टी तथा रेल परियोजना के कार्य के इंचार्ज पवन मिश्रा ने बताया कि मिट्टी खनन का नया आदेश अभी नहीं मिला है। बरसात के कारण मिट्टी का कार्य हो पाना भी संभव नहीं है। ऐसे में अक्टूबर-नवंबर से यदि मिट्टी खनन का आदेश मिल जाता है तो कार्य प्रारंभ होगा।
------------
कोट,
खलीलाबाद-बांसी रेल लाइन का काम जारी है। मेंहदावल में अनुमति का कोई इश्यू नहीं है। बरसात के कारण मिट्टी मिलने में दिक्कत हो रही है।
-आलोक कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed