फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Road turned into a pit, pedestrians troubled

Sant Kabir Nagar News: गड्ढे में तब्दील हुई सड़क, राहगीर परेशान

Fri, 04 Apr 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 04 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Road turned into a pit, pedestrians troubled
हरिहरपुर। नगर पंचायत हरिहरपुर से नाथनगर ब्लाॅक को जाने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। इस सड़क पर बनी पुलिया के क्षतिग्रस्त हो जाने से राहगीरों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। लोगों ने सड़क के मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

हरिहरपुर हनुमान गढ़ी मंदिर से होते हुए नाथनगर खलीलाबाद मार्ग को जोड़ने वाली सड़क कई जगह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। इस सड़क से रोजाना सैकड़ों की संख्या में दो पहिया, चार पहिया वाहन व साइकिल सवार आते जाते हैं। हरिहरपुर और आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग इसी सड़क से नाथनगर ब्लाॅक पर आते-जाते हैं।
विज्ञापन

सीएचसी नाथनगर पर इलाज कराने के लिए भी लोगों को इसी सड़क का सहारा लेना पड़ता है। दर्जनों स्कूली वाहन व साइकिल सवार छात्र-छात्राएं भी इसी सड़क होकर गुजरते हैं। सड़क की गिट्टियांं उखड़ जाने से आए दिन छात्रों की साइकिल फिसल जाती है और वे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। राहगीर अनिल त्रिपाठी, उमाशंकर, त्रियुगी नाथ, विरेंद्र कुमार, विनोद कुमार ने बताया कि बारिश के मौसम में सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सड़क पर बनी दो पुलिया करीब एक साल से क्षतिग्रस्त है जिसे ईंट और मिट्टी से ढका गया है। लेकिन जिम्मेदार इसकी सुधि नहीं ले रहे हैं। लोगों ने सड़क और पुलिया के मरम्मत की मांग की है। पीडब्लूडी के एक्सइएन आरके पांडेय ने बताया कि अगर सड़क खराब है तो उसे सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed