फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Road safety has to be implemented: Prof. Brajesh

सड़क सुरक्षा काे अमल में लाना होगा : प्रो. ब्रजेश

Fri, 11 Aug 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 11 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Road safety has to be implemented: Prof. Brajesh
-एचआरपीजी कॉलेज में यातायात सुरक्षा पर निबंध प्रतियोगिता हुई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में शुक्रवार को रोड सेफ्टी क्लब की ओर से यातायात सुरक्षा पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी जी ने कहा कि सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का हमें सिर्फ पालन नहीं करना है, बल्कि हमें अपने दैनिक जीवन में अमल में लाना है एवं समाज में जागरूकता का भी प्रयास करना है।

उन्होंने कहा कि सभी लोगों को यातायात नियमों का पालन करना होगा। साथ ही अपने अगल-बगल के लोगों को भी यातायात नियमों के पालन की जानकारी देनी होगी। हम यातायात नियमों का पालन कर कुछ हद तक दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं। इसके लिए सभी को आगे आना होगा। बाइक चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करना चाहिए। चौराहों पर हरी बत्ती हो तभी आगे बढ़ना चाहिए। वाहन की गति को धीमा रखना होगा। निबंध प्रतियोगिता में 45 छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक डॉक्टर अमर सिंह गौतम, मनोज कुमार वर्मा, विजय बहादुर, अनीश कुमार निषाद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अमर सिंह गौतम ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed