फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Road blocked due to the construction of a railway overbridge on Cotton Mill Road.

Sant Kabir Nagar News: सूती मिल रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज बनने से रास्ता अवरुद्ध

Tue, 15 Sep 2026 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Road blocked due to the construction of a railway overbridge on Cotton Mill Road.
मगहर। नगर पंचायत मगहर का मोहल्ला इस्लामनगर जो नगर के दक्षिण स्थित रेलवे लाइन के किनारे बसा है। यह रास्ता कई गांवों को जोड़ते हुए गोरखपुर तक जाता है। मुख्य मार्ग के मगहर-कडसहरा मार्ग पर स्थित रेलवे गेट पर रेलवे ओवरब्रिज बनने से यह रास्ता बंद हो गया है।
विज्ञापन

लोग नगर के काजीपुर चौराहे से दक्षिण निकलने वाले रोड पर बनी पुलिया का सहारा लेते हैं, लेकिन बरसात में यह पुलिया पानी से भर गया है, जिसके कारण आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग जान जोखिम में रखकर सफर करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

इसी नगर पंचायत के मोहल्ला इस्लामनगर में जहां सुविधाओं का अभाव है वहीं इस मोहल्ले को जोड़ने वाला एक मात्र रास्ता रेलवे की पुलिया है। कटसहरा-मगहर मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज बनने से यह मार्ग बंद होने से इस्लामनगर, मोहिद्दीनपुर, मोहम्मदपुर कठार, अशरफाबाद, बनपुरवा आदि गांव के साथ ही गोरखपुर जिले के सुरवलिया, रघुनाथपुर, परमेश्वरपुर, सुगौना, हरपुर बुदहट, कटसहरा आदि गांवों के लिए जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश होने से इस पुलिया में पानी भर जाने से लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हो रहे हैं। नगरवासी हाफिज रिजवान, फखरे आलम सनी, खलील खान, त्रिलोकीनाथ वर्मा, सभासद गौरव निषाद आदि ने बताया कि जबसे रेलवे ओवरब्रिज बनने के कारण मार्ग बंद हुआ है तब से लोग नगर के काजीपुर चौराहे से दक्षिण रेलवे पुलिया के रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। परंतु यह पुलिया इतनी नीची है कि इससे सिर्फ पैदल, मोटरसाइकिल, साइकिल, ई रिक्शे ही बड़ी मुश्किल से निकल पाते हैं। जबकि जल निगम द्वारा इसी रास्ते से पेयजल के के लिए पाइप लाइन भी बिछाई गई है।

रेलवे पुलिया के रास्ते अंडरपास बनाने के लिए कई बार नगर प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के साथ ही रेलवे के अधिकारियों तक गुहार लगाई गई। कई बार प्रदर्शन भी हुए लेकिन इसका समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने मांग की है कि जबतक ओवरब्रिज बनकर तैयार नहीं हो जाता है तब तक अस्थायी रूप से ही रेलवे पुलिया के रास्ते की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों की परेशानी दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed