फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   road accident : one death

सड़क हादसे में युवक की मौत

Fri, 24 Jul 2020 09:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
road accident : one death
सड़क हादसे में महराजगंज के युवक की मौत
विज्ञापन

- हाईवे पर मगहर दुर्गा मंदिर के पास ट्रेलर की चपेट में आई बाइक
मगहर/ संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मगहर दुर्गा मंदिर चौराहे के पास अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सेमरा निवासी कैलाश चौरसिया ने बताया कि 20 वर्षीय गोपाल पुत्र भैरवदीन निवासी खटियावां संतकबीरनगर अपने संबंधी 22 वर्षीय रामनाथ पुत्र बाबूलाल निवासी लेजार महदेवा जिला महराजगंज के साथ उनके घर आया था। शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे गोपाल और रामनाथ बाइक से अपने घर जा रहे थे। अभी वे दुर्गा मंदिर मगहर चौराहे के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गोपाल को चोटें आईं, जबकि बाइक पर पीछे बैठे रामनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। प्रभारी चौकी इंचार्ज अभिमन्यु ने बताया कि घायल गोपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed