{"_id":"69de884547da5d40d9049ce2","slug":"ro-will-be-installed-in-all-the-wards-of-maghar-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-149097-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मगहर के सभी वार्डों में लगेगा आरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मगहर के सभी वार्डों में लगेगा आरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर पंचायत के हर वार्ड में शुद्ध पेयजल के लिए प्रदेश सरकार ने आरओ लगाने के आदेश जारी करने के साथ ही धन अवमुक्त कर दिया है। इससे भीषण गर्मी में वार्ड के लोगों के साथ ही मुसाफिरों को भी शुद्ध ठंडा पानी मिल सकेगा। इस योजना की घोषणा से नगर के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
नगर पंचायत की कुल आबादी लगभग 50 हजार है। इसमें 13 वार्ड हैं। यहां पेयजल के लिए काफी पुरानी व्यवस्था थी, जिसके अंतर्गत गर्मी में नगर प्रशासन द्वारा प्रत्येक वार्ड के साथ ही विभिन्न चौराहों पर पेयजल के लिए एक से दो जार रखे जाते थे। इस परेशानी को देखते हुए प्रत्येक वार्ड में आरओ लगाने की तैयारी है।
नगर पंचायत मगहर के 13 वार्डों में आरओ के लिए 199.98 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। नगर के निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामशंकर यादव, पूर्व सभासद नूरुज्जमा अंसारी, हाजी फिरोज अहमद, खलील खान, हाफिज जमील, मुश्ताक उर्फ मुन्ना खान, गुलाम हुसैन उर्फ झीनक, समाजसेवी फखरे आलम सनी, अफरोज खान आदि ने इसे सराहनीय पहल बताया है।
विज्ञापन
नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी ने बताया कि जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे गर्मी में लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। साथ ही नगर को पेयजल की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।