फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Revta Chawaria road has not been repaired, people are facing problems

Sant Kabir Nagar News: रेवटा चवरिया मार्ग की नहीं हुई मरम्मत, परेशानी झेल रहे लोग

Mon, 25 May 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Revta Chawaria road has not been repaired, people are facing problems
धनघटा। रेवटा से ग्राम सभा चवरिया तक लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण वर्ष 1998 में हुआ था। निर्माण के पश्चात अब तक इस मार्ग पर मरम्मत कार्य नहीं किया गया है। वर्तमान में यह मार्ग टूट गया है, जिससे लोगों को आने- जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

रेवटा- चवरिया मार्ग पांच गांवों को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग है। इस मार्ग से दो बालिका इंटर कॉलेज एवं एक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन विद्यालय आती-जाती हैं। सड़क की दयनीय स्थिति के कारण छात्र-छात्राओं एवं ग्रामवासियों को लगभग पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय एवं धन दोनों की हानि हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामवासियों द्वारा कई बार जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया, परंतु आज मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया। इस संबंध में क्षेत्र के प्रेम नारायण राय, महाबली राय, शत्रुजीत राय, चंद्रेश्वर पांडेय, राम मणि राय, धर्मराज यादव आदि लोगों ने प्रशासन से सड़क के मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed