{"_id":"5bf44fe8bdec2269525fa463","slug":"revenue-inspectors-held-dharna-on-vikas-bhavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व निरीक्षकों ने विकास भवन पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व निरीक्षकों ने विकास भवन पर दिया धरना
संतकबीरनगर
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
राजस्व निरीक्षकों ने विकास भवन पर दिया धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के आह्वान पर मंगलवार को राजस्व निरीक्षकों ने विकास भवन पर धरना दिया। इस दौरान राजस्व निरीक्षकों ने कहा कि उन्हें नायब तहसीलदार के पर पर पदोन्नति दी जाए। ऐसा नहीं किया गया तो 30 नवंबर से बेमियादी धरना-प्रदर्शन करेंगे। धरने के बाद प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष परशुराम यादव ने कहा कि राजस्व निरीक्षक काफी दिनों से पदोन्नति की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। बार-बार शासन स्तर पर पत्रक देकर प्रदेश में राजस्व निरीक्षक संवर्ग को ग्रेड वेतन 4200 करने की मांग की जा रही है। राजस्व निरीक्षकों को यात्रा भत्ता 25 रुपये प्रतिमाह मिलता है, विशिष्ट सेवा भत्ता भी नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। धरने में सुधाकर पांडेय, हेमनाथ पाल, सफी मुहम्मद, रामजीत यादव आदि मौजूद रहे।