{"_id":"682a26fcae0f38801e0d6d05","slug":"revealing-the-theft-of-rs-50-lakhs-became-a-challenge-four-police-teams-were-deployed-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-132813-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चुनौती बना 50 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस की चार टीमें लगीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चुनौती बना 50 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस की चार टीमें लगीं
Sun, 18 May 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 18 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। जिले के धनघटा क्षेत्र के पचरा गांव में पेट्रोल पंप मालिक के घर हुई चोरी का खुलासा डेढ़ माह बाद भी नहीं हो सका है। स्थिति यह है कि अब तक इस मामले के पर्दाफाश के लिए लगाई गयी चारों टीमों के हाथ कोई भी सुराग नहीं लगा है। चोरों ने इस दौरान 45 लाख के जेवरात के साथ ही पांच लाख से अधिक नकदी चुरा ली थी।
बता दें कि पचरा पूर्वी गांव के निवासी पेट्रोल पंप मालिक कमलेश कुमार उपाध्याय उर्फ टिल्लू बाबा के घर में चोरों ने तीन अप्रैल से चार अप्रैल की रात के बीच चोरी की इस घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान चोरों ने 45 लाख के जेवरात व तकरीबन 5 लाख नकद चुरा ले गए थे। चोरी की इस घटना के डेढ़ माह बीत चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस चोरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
जबकि तत्कालीन एसपी सत्यजीत गुप्ता ने चोरी की इस भीषण घटना के पर्दाफाश के लिए चार टीमों का गठन किया था। खुलासे में जुटी हुई इन चारों टीमों के हाथ इस घटना के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं लग सका, जिससे कि घटना के पर्दाफाश को लेकर कोई उम्मीद की किरण भी दिखाई दे। इतनी बड़ी घटना के पर्दाफाश को लेकर अभी तक कोई प्रगति न होना काफी चिंतनीय है।