{"_id":"5ac3c9204f1c1bcf618b545a","slug":"revealed-corruption-in-police-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती की दौड़ लगाते थे युवा, रेस जीतता था भ्रष्टाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती की दौड़ लगाते थे युवा, रेस जीतता था भ्रष्टाचार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करते सीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कल्याण मेले में मुख्यमंत्री ने युवाओं के कल्याण का भी पूरा ख्याल रखा। सीएम ने कहा कि युवाओं की सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में एक लाख 62 युवाओं को नौकरी देने का वादा किया और कहा कि इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। पिछली सरकारों में तो पुलिस भर्ती की दौड़ लगाते थे युवा और रेस जीतता था भ्रष्टाचार।
कार्यक्रम में सीएम ने बेरोजगारी के मुद्दे पर पिछली सरकारों को जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के शासनकाल में भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी नहीं थी। बेरोजगार युवा पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगाते थे पर भ्रष्टाचार की वजह से उनका चयन नहीं होता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार में शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग समेत अन्य विभागों में पारदर्शी व्यवस्था के तहत युवाओं का चयन किया जा रहा है।
प्रदेश में इस समय एक लाख 62 हजार युवाओं को नौकरी देने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही बेरोजगार युवाओं को उनकी पसंद के अनुसार कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है। बैंकों से सस्ते ब्याज पर ऋण दिलाकर उन्हें स्वावलंबी बनाया जा रहा है।