{"_id":"61a3b87bb6e9f6467e4a72b1","slug":"resources-was-abate-in-chs-santha-khalilabad-news-gkp4179693180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा में संसाधनों का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा में संसाधनों का अभाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा में संसाधनों का अभाव
-आठ चिकित्सकों की जगह महज छह की है तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का दावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा में फेल साबित हो रहा है। यहां पर न तो पर्याप्त चिकित्सक है और न ही संसाधन। अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे की सुविधा तक नहीं है। एंटीरैबीज इंजेक्शन का अभाव बना हुआ है तो दवाओं की उपलब्धता भी ठीक नहीं है। जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा के लिए आठ चिकित्सकों के पद सृजित हैं, लेकिन वर्तमान में छह चिकित्सकों की ही तैनाती है। दवाओं का अभाव बना हुआ है। मरीज ज्ञानमती, रामचंदर, पंकज, रमाकांत, राधिका, मोहम्मद दीन, सुभावती ने बताया कि तीन दिनों से अस्पताल का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। न तो डॉक्टर मिल रहे हैं और न ही क्षय रोग की दवा ही उपलब्ध है। दवा वितरण करने वाले फार्मासिस्ट भी नहीं है। मरीज ज्ञानमती ने बताया कि क्षय रोग की बीमारी से ग्रसित हैं। तीन दिनों से सांथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दवा के लिए चक्कर काट रही हैं, लेकिन दवा नहीं मिल रही है। अब मजबूरन जिला अस्पताल जाना पड़ेगा। इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ. हसमत उमर अंसारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा पर प्रतिदिन 70 से 80 मरीज आते हैं। आठ चिकित्सकों की जगह छह की ही तैनाती है। एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था के लिए पत्र भेजा गया है। जनरेटर भी नहीं है, ऐसे में रात के समय दिक्कत होती है। रैबीज का इंजेक्शन उपलब्ध हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। क्षय रोग की दवा वितरण करने वाले फार्मासिस्ट की तबीयत खराब होने से छुट्टी पर चल रहे हैं। इसलिए दवा वितरण में दिक्कत हो रही है। जल्द ही समाधान हो जाएगा।