{"_id":"575472e34f1c1bd645109605","slug":"resoulution-of-environment-friendly-behaviour","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया
ब्यूरो अमर उजाला/संतकबीरनगर
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर पाैधराेपण किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद से छात्रों ने रैली निकाली। रैली को हरी झंडी एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने दिखाकर रवाना किया। रैली शहर भ्रमण के बाद वापस जूनियर हाईस्कूल में पहुंची।
यहां गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। इस दौरान मौजूद लोगों ने पर्यावरण को सुरक्षित करने का संकल्प लिया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस एक अवसर है, जब हम अपनी जिम्मेदारी समझें और प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग मेें सावधानी बरत कर परिवर्तन के वाहक बने।
जिससे हमारी धरती हमारा पर्यावरण सुरक्षित और संरक्षित हो। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष काटने के पूर्व उसके समस्त विकल्पों पर विचार कर लिया जाए क्योंकि एक वृक्ष धरती और पर्यावरण का सबसे बड़ा संरक्षक है।
विज्ञापन
जीजीआईसी की प्रधानाचार्य निशा यादव ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित करने का हम सभी को संकल्प लेना होगा। हर व्यक्ति को अपने आसपास एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इस दौरान वक्ताओं ने परिसर में एक-एक पेड़ लगाया। रैली में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं और एचआर इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट शामिल हुए।
इस अवसर पर बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल, खंड शिक्षा अधिकारी संध्या चतुर्वेदी, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त, एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामललित यादव, मीरा भारती, बीईओ अशोक राय, रामनाथ, रामसरन यादव, बीईओ एसएस पटेल, एनसीसी आफिसर रामयश समेत अन्य मौजूद रहे।