{"_id":"5beb1ec4bdec22697c0a966f","slug":"resolve-to-make-modi-again-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को फिर पीएम बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी को फिर पीएम बनाने का लिया संकल्प
संतकबीरनगर
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मोदी को फिर पीएम बनाने का लिया संकल्प
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमरियावां (संतकबीरनगर)। भाजपा के उसरा शहीद व अगया सेक्टर के अंतर्गत आने वाले गांव के बूथ अध्यक्षों व सदस्यों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र में पुन: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल व देवेंद्र मिश्र ने कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर सम्मानित किया। पार्टी के सेमरियावां मंडल अध्यक्ष राम पुरुषोत्तम गुप्ता ने कहा कि भाजपा के उसरा शहीद सेक्टर के उसरा शहीद, करही, उपधी, धरुई, पिपरा डोमन, मूड़ाडीहा खुर्द आदि गांवों में स्थित बूथ समितयिों के प्रमुखों एवं अन्य पदाधिकारियों को पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल ने सम्मानित किया। इसी तरह अगया सेक्टर के गांव अगया, तिलजा, बस्ती बस्ता, सुघरा माफी आदि गांवों में स्थित बूथ समितियों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को भाजपा नेता देवेंद्र मिश्र ने सम्मानित किया। इस दौरान अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल ने कहा कि केंद्र सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। इससे गरीबों और समाज के दबे-कुचले तबकों को लाभ हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार के जरिए संचालित योजनाओं के बारे में पूछा और सुझाव दिया कि सभी योजनाओं के बारे में गहराई से जानकारी रखें और लोगों को इन योजनाओं के संबंध में बताएं। इस दौरान प्रदीप कुमार, राजकुमार लोधी, मस्त राम प्रजापति, चंद्रभान, राम अजोर, अनूप जायसवाल, शिवनाथ, संजय चौहान आदि मौजूद रहे।