फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   "Resolve pending cases in banks"

Sant Kabir Nagar News: ''बैंकों में लंबित प्रकरणों का निस्तारण करें''

Wed, 02 Aug 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 02 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
"Resolve pending cases in banks"
- जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की हुई बैठक
विज्ञापन

-कलक्टेट सभागार में सीडीओ बैठक की अध्यक्षता की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सीडीओ संत कुमार की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति व जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक हुई। इसमें बैकों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई।
अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक पवन कुमार सिन्हा ने वार्षिक ऋण योजना, ऋण जमा अनुपात, वित्तीय समावेशन सहित अन्य ऋण योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना आदि में बैंकों को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष योजनावार प्रगति पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन


सीडीओ ने सभी बैंकों में विभिन्न योजनाओं के सापेक्ष उपलब्धि एवं लंबित प्रकरणों की आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। योजनाओं के सापेक्ष बैंको में लंबित ऋण पत्रावलियों को विभागीय अधिकारी, आवेदक एवं बैंक द्वारा आपसी समन्वयता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शत-प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों के फसल का बीमा कराने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि इस संदर्भ में कृषकों को जागरुक किया जाए। उन्हें फसल बीमा की उपयोगिता बताई जाए। इस संदर्भ में उन्होंने बैंकों पर फसल बीमा के फायदे और तरीके आदि से संबंधित वॉल राइटिंग कराने के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में वित्तीय समावेशन योजनाओं, ऋण जमा अनुपात में अपेक्षित वृद्धि, वार्षिक ऋण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड आदि पर विस्तृत चर्चा की। अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित सभी बैंकर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड धारकों सहित अन्य योजनाओं के आवेदकों की ऋण संबंधित पत्रावली का परीक्षण करते हुए पात्र आवेदकों का ऋण स्वीकृत किया जाए।


इस दौरान उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा सहित बैंकों के शाखा प्रबंधक, बैंक प्रतिनिधि, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed