फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Residents of Purwa Rauza are troubled by the filth and held a protest.

Sant Kabir Nagar News: पुरवा रौजा के लोग गदंगी से परेशान, किया प्रदर्शन

Fri, 26 Dec 2025 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Residents of Purwa Rauza are troubled by the filth and held a protest.
महुली। विकास खंड नाथनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत झिंगुरापार के टोला रौजा निवासी लोगों का जीवन नारकीय बनकर रह गया है। गांव की गलियां चहुंओर कूड़ा करकट और कचरा से पटी हुई हैं। नाली का गंदा पानी सड़कों पर पूरी तरह से फैल गया है। जिससे लोगों का आना-जाना दुश्वार हो गया है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को सफाई व्यवस्था की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मालूम हो कि विकास खंड नाथनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत झिंगुरापार के टोला रौजा में दर्जनों ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में जगह-जगह कूड़ा और सड़कों पर फैले हुए नाली का पानी को लेकर अपनी नाराजगी जताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार कई महीने से गांव में सफाई कर्मी नहीं पहुंच रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान से भी शिकायत किया। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जहां के रहने वाले अधिकांश लोग मजदूरी पेशा हैं। प्रदर्शन करने वालों में ग्रामीण तौहीद, वकील, जलालुद्दीन, नूरुल हुदा, मुस्तफा, इरशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed