फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Republic Day celebrations, markets decorated with the tricolour

Sant Kabir Nagar News: गणतंत्र दिवस की धूम, तिरंगा से सजा बाजार

Mon, 26 Jan 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 26 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrations, markets decorated with the tricolour
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में परेड के लिए सजा ट्रैक -स्रोत पुलिस
संतकबीरनगर। गणतंत्र दिवस जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। सोमवार को हर सरकारी कार्यालय, स्कूलों, कॉलेजों, गैर सरकारी संस्थाओं आदि पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस दौरान लोग देश भक्ति से सराबोर रहेंगे। इसके लिए रविवार की देर शाम तक तैयारी चलती रही। जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस लाइंस में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सरकारी कार्यालयों के परिसरों में सफाई का कार्य चलता रहा। शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे सेनानियों की प्रतिमाओं की साफ सफाई आदि का कार्य हुआ। शहर के जूनियर हाईस्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खलीलाबाद समेत अन्य स्कूलों में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां चलती रही। छात्र-छात्राओं ने तिरंगा लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। डीएम आलोक कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस का आयोजन धूमधाम से होगा। सभी विभागों को इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित होंगे। जहां पर परेड की सलामी के साथ ही विभिन्न स्कूलों के छात्र- छात्राओं के जरिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

0

ये कार्यक्रम होंगे आयोजित
- 8:30 बजे सभी सरकारी व गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद संविधान के प्रति संकल्प लिया जाएगा।
- 8:15 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
- 9:15 बजे सरकारी कार्यालयों पर पौधरोपण होगा।
- 9:30 बजे पुलिस परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम पुलिस लाइन में होंगे।
- 7:00 बजे पुरुष एवं महिला वर्ग की पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस होगी।
- 10 बजे विद्यालय पंचायत भवनों पर ध्वजारोहण होगा।
- 10:30 बजे विद्यालयों में खेलकूद और वादविवाद प्रतियोगिता होगी।
- एक बजे जिला अस्पताल में मरीजों में फल का वितरण होगा।
- तीन बजे शहर में सार्वजनिक सभा होगी।
- छह बजे एचआर इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में परेड के लिए सजा ट्रैक -स्रोत पुलिस

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में परेड के लिए सजा ट्रैक -स्रोत पुलिस

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में परेड के लिए सजा ट्रैक -स्रोत पुलिस

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में परेड के लिए सजा ट्रैक -स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed