{"_id":"69960caf836d01277f0e4877","slug":"repair-work-begins-on-roads-damaged-for-laying-drinking-water-pipelines-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-146248-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत शुरू
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के विभिन्न मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन के चलते सड़कें तोड़ दी गई हैं। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने 15 फरवरी के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। जिसका संज्ञान लेकर अब सड़कों की मरम्मत शुरू करा दी गई है। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
शहर में सौ करोड़ की पेयजल परियोजना के लिए काम कराया जा रहा है। इस दौरान कई जगहों पर सड़कों को तोड़कर छोड़ दिया गया था। अब जल निगम (शहरी) ने मरम्मत के लिए काम शुरू कर दिया है। इसके तहत शहर के बनियाबारी से गौसपुर जाने वाले मार्ग की मरम्मत कराई जा रही है। सुबह से ही मजदूर गिट्टी डालकर सड़क की मरम्मत में जुटे रहे। इसके साथ ही शहर के पुरानी सब्जी मंडी मार्ग पर सड़क मरम्मत का कार्य कराया गया है।
जल निगम शहरी के अवर अभियंता सभाजीत यादव ने बताया कि पेयजल की पाइप डालने के लिए सड़कें तोड़ी गई थीं। इसकी मरम्मत कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य करा दिया जाएगा।