फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Removed the wires tied to the green tree and installed a cemented pole.

Sant Kabir Nagar News: हरे पेड़ में बंधे तार हटाए, सीमेंटेंड पोल लगाया

Thu, 19 Oct 2023 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Removed the wires tied to the green tree and installed a cemented pole.
बिजली निगम के जेई ने खबर का संज्ञान लेते हुए बुधवार को लगाया आरसीसी पोल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। बिजली उपकेंद्र करमाखान के पैड़ी चौराहे पर आरसीसी पोल के स्थान पर हरे पेड़ से बिजली के तार जोड़ रखे थे। अमर उजाला ने 18 अक्तूबर के अंक में बिजली निगम की लापरवाही, हरे पेड़ को बना दिया पोल, शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर का संज्ञान लेते हुए बिजली निगम के जेई ने बुधवार को आरसीसी पोल लगाया।

बारिश व तेज हवा से अक्सर बिजली के तारों के टूटकर गिरने की घटना होती है। इसके बाद भी पेड़ को ही पोल बनाकर बिजली आपूर्ति दी जा रही थी। यह अलग बात है कि निगम समय-समय पर पेड़ों की छंटाई करता हैं। मगर पैड़ी चौराहे पर पेड़ को ही पोल बना दिया गया था। वैसे बीएमसीटी मार्ग पर पैड़ी चौराहे पर विद्युत उपकेंद्र करमाखान से बिजली आपूर्ति होती है। पैड़ी चौराहे पर कदम के हरे पेड़ को पोल बना कर बिजली की आपूर्ति की जा रही है। बिजली विभाग ने बाकायदा पेड़ के ऊपरी हिस्से को काट-छांट कर पेड़ पर बाकायदा हाईटेंशन तार और विद्युत पथरी लगाकर नट बोल्ट से कसा गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के राज कुमार, राम तिलक, अब्दुल कादिर, मंजूर अहमद, अब्दुर्रहमान, महेश कुमार, राजेश यादव आदि ने बताया कि पेड़ की जगह पोल लगाने के लिए कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से कहा गया, मगर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर अधिकारियों ने तत्काल आरसीसी पोल लगाया, जिससे बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


000000000000000000000000000000

मामले की जानकारी मिलने पर पेड़ से तार हटाकर नया पोल लगाया गया है। अब कोई दिक्कत नहीं होगी।

-इंद्रेश गुप्ता, जेई, बिजली उपकेंद्र, करमाखान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed