{"_id":"69825b2826dd80f90d01034a","slug":"religious-education-is-very-important-for-children-education-improves-life-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-145442-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बच्चों के लिए दीनी तालीम बेहद जरूरी, तालीम से जिंदगी संवरती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बच्चों के लिए दीनी तालीम बेहद जरूरी, तालीम से जिंदगी संवरती है
Wed, 04 Feb 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
मदरसा अरबिया मकसूद-उल-इस्लाम भाटापारा में जलसा हुआ
- फोटो : स्वयं
सेमरियावां। ब्लाॅक के भाटपारा (बलईपुर) स्थित मदरसा अरबिया मकसूद-उल-इस्लाम में रविवार की रात जलसे का आयोजन किया गया।
इस दौरान हजरत मौलाना साजिद रामपुरी ने कहा कि बच्चों को दीनी तालीम बेहद जरूरी है। तालीम से जिंदगी संवरती है। बच्चों को नशाखोरी से बचाना मां बाप की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को बिगड़ते हालात को बचाने की जिम्मेदारी के लिए आगे आना होगा तथा समाज और मुल्क का नेतृत्व करना होगा ताकि बेहतर समाज की स्थापना हो। उन्होंने कहा कि सामाजिक बुराइयों से लोगों को बचाएं।
इस दौरान मदरसा के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट्स बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अध्यक्षता मौलाना जहीर अनवर कासमी तथा संचालन मुफ्ती अब्दुल वाहिद कासमी ने किया। तीन बच्चों को कुरान कंठस्थ करने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ मंसूर अहमद, वरिष्ठ नेता मोहम्मद अहमद, मुफ्ती असदुल्लाह, डॉ अरशद कासमी, मुफ्ती मोहम्मद सईद मजाहिरी, मौलाना निजामुद्दीन कासमी, मौलाना तौसीफ, मौलाना अजीज, कारी अहमद, औमेर बलरामपुरी तथा मौलाना मोहम्मद ओसामा मौजूद रहे।