{"_id":"665b5cae9813a386f10ab219","slug":"relief-from-waterlogging-drainage-system-started-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-115404-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जलभराव से मिलेगी मुक्ति, निकासी की व्यवस्था शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जलभराव से मिलेगी मुक्ति, निकासी की व्यवस्था शुरू
Sat, 01 Jun 2024 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। 15 जून के बाद कभी भी मानसून सक्रिय हो सकता है। इसको ध्यान में रखकर नगर पालिका प्रशासन शहर में जल निकासी की व्यवस्था दुरूस्त करने में जुट गया है। इसके तहत बरदहिया बाजार से कसैला जाने वाले मार्ग पर अधूरे पड़े नाला का निर्माण फिर शुरू हो गया है। पालिका प्रशासन का दावा है कि मानसून आने से पूर्व जल निकासी की व्यवस्था ठीक कर ली जाएगी।
शहर के बरदहिया रेलवे क्राॅसिंग से कसैला की ओर जाने वाले जनता मार्ग पर कुछ दिनों पूर्व नाला का निर्माण कराया गया था, लेकिन यह नाला रेलवे लाइन के पास अधूरा छोड़ दिया गया था। अब इस नाले का निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। यह नाला बनने से आस-पास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। इसके साथ ही शहर के प्रमुख नालों को भी आपस में जोड़ा जा रहा है, ताकि किसी भी मोहल्ले में बरसात के मौसम में जलभराव न होने पाएं। इसके लिए आजाद चौक पर अंडरग्राउंड नाले से अन्य नालों को जोड़ा गया है। इसके साथ ही नालियों की सफाई का कार्य भी पालिका प्रशासन ने शुरू करा दिया है।
बनियाबारी से खुदवा तक निर्माण
शहर के बनियाबारी से चकदही तक नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह नाला खुदवा नाले से जुड़ेगा। यहां पर कार्य अंतिम चरण में है। यह नाला बनने से शहर के दक्षिण तरफ बसे मोहल्लों में जलभराव की समस्या दूर होने की उम्मीद है। इस क्षेत्र के निवासी राकेश कुमार, सुग्रीव आदि ने कहा कि नाला निर्माण होने से उम्मीद है कि इस बार बरसात के मौसम में जलभराव से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
मानूसन आने से पूर्व शहर के नालों को व्यवस्थित करा दिया जाएगा। जनता मार्ग और बनियाबारी से खुदवा तक नाला निर्माण कार्य हो रहा है। इसे जल्द ही पूर्ण करा लिया जाएगा। नालों की सफाई का कार्य भी शुरू हो गया है।
जगत जायसवाल- अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद