फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Relationships changed...the family got the brother-in-law and sister-in-law married

Sant Kabir Nagar News: बदले रिश्ते...परिवार ने कराई देवर-भाभी की शादी

Thu, 05 Jun 2025 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Relationships changed...the family got the brother-in-law and sister-in-law married
शादी करते देवर-भाभी 
महुली। महुली थानाक्षेत्र के हरिहरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के रहने वाले देवर और भाभी की शादी सहमति से नगर पंचायत अध्यक्ष के कैंप कार्यालय में हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों के साथ ही सभासद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पंचायत हरिहरपुर क्षेत्र के एक युवक की शादी छह माह पूर्व गोरखपुर जनपद के सहजनवा निवासी खुशबू से हुई थी। शादी के एक माह बाद खुशबू का पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई चला गया। इस बीच उसकी नजदीकी अपने देवर अमित से बढ़ने लगी। इस बात की जानकारी जब परिवार को हुई तो दोनों घर छोड़कर भाग गए। इसके बाद किसी तरह से परिवार ने दोनों को तलाशा।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ ही रहने की जिद पर अड़े रहे। मामला नगर पंचायत हरिहरपुर के अध्यक्ष रवीन्द्र प्रताप शाही उर्फ पप्पू शाही के पास पहुंचा। इसके बाद उन्होंने भी बातचीत से मामला सुलझाने का प्रयास किया। जब दोनों नहीं मानें तो दोनों परिवारों की सहमति से उनका विवाह करा दिया। विवाह के बाद अमित ने खुशबू को सिंदूरदान करके उसकी मांग भरी। वहीं खुशबू का पति इस शादी में नहीं पहुंचा और कहा कि उसे कुछ लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के दौरान दोनों के परिवार वालों के साथ ही सभासद जयराम, पवन शर्मा, चन्दन सैनी, महेश गोस्वाती, दीपक चौधरी, विधायक प्रतिनिधि पंकज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed