फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rehearsal of Balwa drill took place under the supervision of ASP

Sant Kabir Nagar News: एएसपी की देखरेख में हुआ बलवा ड्रिल का पूर्वाभ्यास

Tue, 20 Feb 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 20 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rehearsal of Balwa drill took place under the supervision of ASP
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन परेड़ ग्राउंड में मंगलवार को एएसपी शशि शेखर सिंह की देखरेख में पुलिस टीम ने शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के लिए बलवा ड्रिल का पूर्वाभ्यास किया। इसमें रिजर्व पुलिस लाइन्स में कार्यरत उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी व आरक्षियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पुलिस बल के कर्मियों को विभिन्न प्रकार के शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। दंगाईयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके व गुर सिखाए गए। अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के अनेक तरीकों के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी की बौछार, लाठी चार्ज, आँसू गैस के गोले और दंगाईयों पर रबर के गोले, एंटी राइट गन, रबर बुलेट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, मिर्ची बम आदि शस्त्रों को चला कर पूर्वाभ्यास कराया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed