{"_id":"57e5747a4f1c1bc32ca82440","slug":"register-was-incomplete-gm-of-nhm-bdkin","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्टर अधूरा मिला, एनएचएम की जीएम भड़कीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्टर अधूरा मिला, एनएचएम की जीएम भड़कीं
Sant Kabir Nagar
Updated Sat, 24 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम की जीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की महाप्रबंधक डॉ. सपना दास ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान किशोर परामर्श केंद्र पर रजिस्टर अधूरा मिला जिस पर भड़क गईं और वहां मौजूद सीएमओ और सीएमएस से नाराजगी जाहिर करते हुए रजिस्टर को पूर्ण रखने का निर्देश दिया। साथ ही एनएचएम की योजनाओं की समीक्षा की।
एनएचएम की महाप्रबंधक के जैसे ही जिला अस्पताल में पहुुंचने की सूचना मिली सीएमओ डॉक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, सीएमएस अजीत श्रीवास्तव और अपर सीएमओ डॉक्टर कपिल मुनि मिश्र पहुुंच गए। वे सबसे पहले किशोर परामर्श केंद्र पर पहुंची। वहा पर उन्होंने सादा रजिस्टर देखा तो वह अधूरा मिला। विभाग द्वारा प्रिंटिंग रजिस्टर मिलने केे बाबत पूछा तो केंद्र प्रभारी ने रजिस्टर न मिलने की बात बताई।
इतना सुनते ही वह नाराज हो गईं और मौके पर मौजूद सीएमओ व सीएमएस से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब सभी संसाधन मुहैया कराए जा रहे हैं तो केंद्र को प्रिटिंग रजिस्टर क्यों नहीं दिया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने कई योजनाओं की समीक्षा की। वहां से वह किशोरी परामर्श केंद्र पर पहुंची तो वहा भी सादा रजिस्टर मिला।
विज्ञापन
महाप्रबंधक ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा की और उसे बेहतर बनाए जाने का निर्देश दिया। जिला अस्पताल में गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब अस्पताल को पर्याप्त मात्रा में सफाई कर्मी मिले तो गंदगी कैसे है। इसे तत्काल सफाई कराया जाए। इस अवसर पर डीपीएम विनित श्रीवास्तव, रेनू श्रीवास्तव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अजीत नाथ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।