फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Recruit constables were sworn in to follow traffic rules.

Sant Kabir Nagar News: रिक्रूट आरक्षियों को दिलाई यातायात नियम पालन करने की शपथ

Thu, 06 Nov 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Recruit constables were sworn in to follow traffic rules.
संतकबीरनगर। यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिक्रूट आरक्षियों को यातायात नियम पालन करने की शपथ दिलाई। टीएसआई परमहंस ने रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर रिक्रट आरक्षियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्हें सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से सड़क हादसों में घायल व्यक्तियों को शीघ्र चिकित्सा सहायता दिलाने के उद्देश्य से राह वीर पूर्ववर्ती गुड समेरिटन योजना की भी जानकारी दी। बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में यातायात माह नवंबर महीने में मनाया जाता है। अभियान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, दुर्घटनाओं को कम करने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। जिसके तहत स्कूल, कॉलेज और कार्यालय में सेमिनार, वर्कशॉप और रैली आयोजित होती है। सोशल मीडिया पर हैशटैग के माध्यम से वीडियो और इन्फोग्राफिक्स की ओर से जनजागरूकता के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed