{"_id":"6abab574f7b4870047081854","slug":"recovered-money-in-cyber-fraud-cases-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-158018-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: साइबर ठगी के मामलों में रुपये वापस कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: साइबर ठगी के मामलों में रुपये वापस कराए
विज्ञापन
संतकबीरनगर। साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में दुधारा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पीड़ितों की कुल 2,950 रुपये की धनराशि वापस करा दी। पुलिस के अनुसार, एक मामले में 2,000 रुपये की पूरी रकम करीब 12 घंटे में वापस कराई गई, जबकि दूसरे मामले में 950 रुपये की रिकवरी हुई है। शेष धनराशि वापस कराने के लिए बैंक से समन्वय किया जा रहा है। पिपरहांकार निवासी मोहम्मद फुजैल ने 27 सितंबर को पुलिस से शिकायत की थी कि रुपये गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित हो गए हैं। शिकायत मिलने के बाद दुधारा साइबर हेल्प डेस्क ने संबंधित बैंक से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस की पैरवी के बाद करीब 12 घंटे में 2,000 रुपये की पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
वहीं, मेलानखुर्द निवासी मुबारक ने ऑनलाइन जूते खरीदने के लिए भुगतान किया था। आरोप है कि रकम लेने के बाद संबंधित व्यक्ति ने न तो जूते भेजे और न ही पैसे वापस किए। शिकायत मिलने पर साइबर टीम ने बैंकिंग माध्यमों से धनराशि की रिकवरी के लिए पैरवी की। प्रथम चरण में 950 रुपये वापस करा दिए गए हैं। शेष रकम की रिकवरी के लिए बैंकों से समन्वय किया जा रहा है।
साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर करें शिकायत : थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा ने लोगों से अपील की कि अज्ञात कॉल, लिंक, मैसेज और ऑनलाइन ऑफर पर बिना सत्यापन भरोसा न करें। ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।