फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   recounting of chairman today

चेयरमैन पद की पुनर्मतगणना आज

Mon, 19 Apr 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
recounting of chairman today
चेयरमैन पद की पुनर्मतगणना आज
विज्ञापन

प्रत्येक टेबल पर होगी सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी
20 अप्रैल को कलेक्ट्रेट के उत्तरी हाल में 11 टेबल पर होगी मतगणना
कलेक्ट्रेट के सभागार में गणना कार्य में लगाए कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण
सिविल जज सीनियर डिविजन की देखरेख में होगी मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिला जज की ओर से नियुक्त सिविल जज सीनियर डिविजन की देखरेख में मंगलवार को कलेक्ट्रेट के उत्तरी हाल में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन पद की पुनर्मतगणना कराई जाएगी। सुबह आठ बजे से 11 टेबल पर मतगणना शुरू होगी। प्रत्येक मतगणना टेबल की निगरानी के लिए अलग-अलग सीसीटीवी कैमरा और वीडियो कैमरा लगाया गया है। सोमवार को गणना कार्य में लगाए गए कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।

एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन पद की पुनर्मतगणना 20 अप्रैल को पूर्वाह्न आठ बजे से शुरू होगी। 11 टेबल पर मतगणना होगी। इसके अलावा एक टेबल आरओ का होगा और एक टेबल अलग से गणना टेबल से प्राप्त वोटों की गिनती के लिए होगा। 12 सीसीटीवी कैमरा और 12 वीडियो कैमरा की व्यवस्था की गई गई। प्रत्येक टेबल पर सीसीटीवी की नजर होगी। मतगणना कार्य में लगे कार्मिकों को सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। मेंहदावल के एसडीएम अजय तिवारी को रिटर्निंग अफसर और तहसीलदार शशांक राय को सहायक रिटर्निंग अफसर बनाया गया है। जबकि जिला जज के परामर्श से नियुक्त सिविल जज सीनियर डिविजनल महेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में मतगणना कराई जाएगी। एएसपी संतोष सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतगणना में सुरक्षा के दृष्टिगत तीन सीओ, 11 इंस्पेक्टर, 35 सब इंस्पेक्टर, 250 सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed