फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ready for decisive movementः chanda

निर्णायक आंदोलन के लिए तैयार रहें आशा कार्यकर्ताःचंदा

Sun, 12 Nov 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Nov 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
ready for decisive movementः chanda
सीएचसी खलीलाबाद में आयोजित आशा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करती राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा यादव। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
संतकबीरनगर। आशा बहू संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा यादव ने रविवार को खलीलाबाद में कहा कि राज्य कर्मचारी का दर्जा व निश्चित मानदेय के लिए आशा कार्यकर्ता निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को लखनऊ में पदाधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें अब तक के प्रयासों की समीक्षा के साथ ही संघर्ष की रणनीति बनाई जाएगी। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को दोपहर में सीएचसी खलीलाबाद पहुंची और आशा कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों व आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भले ही हम सब विभिन्न संगठनों के बैनर तले काम कर रहे हैं, लेकिन आशा कार्यकर्ताओं के हक के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में आशा कार्यकर्ताओं को सुनिश्चित मानदेय दिए जाने व राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की बात कहीं थी। अब प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार आशा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दे रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अब समय आ गया है कि संघर्ष की रणनीति बनाकर आंदोलन छेड़ा जाए। इसके लिए विभिन्न जनपदों में आशा कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है।

आगे बैठक कर आंदोलन की घोषणा की जाएगी। आशा कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में जब जिले भर की आशा कार्यकर्ताओं की बैठक होगी तब एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुलाया जाएगा, ताकि सभी आशा कार्यकर्ता उनसे रूबरू हो सकें। बैठक में बिंदु देवी, मीरा देवी, गीता देवी, संजना मिश्रा, सुभद्रा देवी, रीता देवी, सहोद्रा, सावित्री देवी, ललिता देवी, गायत्री भट्ट, संकलावती, इंद्रजीत कमल, हंसमुख शर्मा, लालचंद्र, चंद्रभान गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed