फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rations to be performed

राशन के लिए प्रदर्शन किया

Thu, 27 Oct 2016 11:48 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Thu, 27 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rations to be performed
राशन के लिए लोगों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
हैंसर क्षेत्र के बंतवार गांव के अंत्योदय कार्ड धारक गुरुवार को तहसील में पहुंच कर प्रदर्शन करके कोटेदार पर चार माह से खाद्यान्न न देने का आरोप मढ़ा। इसके बाद एसडीएम और तहसीलदार की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर राशन दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


 अंत्योदय कार्ड धारक भिमावती, फूलमती, गुलाबी, इंद्रावती, पवित्रा आदि का आरोप था कि उनके पास अंत्योदय कार्ड है, लेकिन चुनावी रंजिश के कारण कोटेदार खाद्यान्न नही दे रहा है। गांव वालों का कहना है कि चुनावी रंजिश के कारण कोटेदार गरीबों को परेशान कर रहा है। गांव के लोग प्रदर्शन के बाद नायब तहसीलदार दीपक कुमार को प्रार्थना पत्र देकर खाद्यान्न दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


दूसरी तरफ एसडीएम राम अभिलाष ने कहा कि कार्ड धारकों को खाद्यान्न न देना गंभीर बात है। जांच कराएंगे यदि जांच में मामला सही पाया गया तो कोटेदार के विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed