{"_id":"576829b74f1c1b9a74b481ee","slug":"ration-card-verification-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड सत्यापन में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड सत्यापन में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
हंगामा किया।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गुलरिहां गांव में सोमवार को राशन कार्डों के सत्यापन के दौरान दो पक्षों में नोकझोंक के बाद हंगामे की स्थित पैदा हो गई। नौ लोगों का नाम पात्र गृहस्थी की सूची से निकाले जाने पर बवाल शुरू किया। एक पक्ष जहां सूची से निकाले गए लोगों का नाम पुन: सूची में शामिल कराने की मांग पर अड़ा था, वहीं दूसरा पक्ष के किसी कीमत पर नाम फिर सूची में शामिल न होने की मांग कर रहा था। खबर पर एसओ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया, उसके बाद सत्यापन कार्य पूरा हुआ।
ग्राम पंचायत अधिकारी रवींद्रनाथ कुशवाहा, प्रभारी सीडीपीओ दीनानाथ द्विवेदी, आपूर्ति निरीक्षक ललित पाठक ने बताया कि पंचायत में 250 लोगों का नाम पात्रगृहस्थी में और 58 लोगों का नाम अंत्योदय कार्डधारकों की सूची में शामिल हैं। अधिकारियों ने सभी का एक-एक करके भौतिक सत्यापन शुरू किया। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत ही पात्र गृहस्थी की सूची में शबनमजहां, हाजरा खातून, हफीजुन्निशां, खैरून्निशां, फातमाखातून, तसीबुन्निशां, कमरून्निशां, रहमतुल्लाह, कयामुद्दीन समेत नौ लोगों का नाम नहीं मिलने पर विवाद उठ खड़ा हो गया। थानाध्यक्ष के पहुंचने के बाद विवाद थमा। इसके बाद सत्यापन की कार्रवाई शुरू हुई। बैठक में निकाले गए लोगों का सत्यापन करके उनको भी सूची में शामिल करने की कार्रवाई हुई। खुली बैठक में पात्र गृहस्थी की सूची में शामिल अन्य सभी पात्र मिले। बैठक में प्रधानपति एखलाक अहमद, पूर्व प्रधान मंसूर अहमद, आशिक अली, जमालुद्दीन, सरफुद्दीन, साबित अली, अली हसन आदि मौजूद रहे।