फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rapti's water level decreased by six centimeters, raincuts were not filled

Sant Kabir Nagar News: राप्ती का जलस्तर छह सेंटीमीटर घटा, रेनकट नहीं गए भरे

Fri, 05 Jul 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 05 Jul 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rapti's water level decreased by six centimeters, raincuts were not filled
- करमैनी-बेलौली तटबंध का हाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र स्थित राप्ती नदी के जलस्तर में शुक्रवार को छह सेंटीमीटर गिरावट देखी गई। जहां बृहस्पतिवार को राप्ती नदी का जलस्तर 76.30 सेंटीमीटर था, वहीं शुक्रवार को जलस्तर 76.24 सेंटीमीटर पर आ गया। लेकिन बरसात होने के कारण तटबंध पर अभी रेनकट मौजूद हैं, जिससे तटबंध पर संकट बना हुआ है।

मेंहदावल विकास खंड में स्थित राप्ती नदी के जलस्तर में दो दिन से लगातार कमी आ रही है। दो दिनों में राप्ती के जलस्तर में 16 सेंटीमीटर की गिरावट आई है। लेकिन बांध पर रेनकट की समस्या अभी तक दूर नहीं हो पाई है। कई स्थानों पर रेनकट तटबंध के लिए संकट बन रहे हैं। शुक्रवार की सुबह से ही लगातार बारिश होने से कई स्थानों पर रैटहोल की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

ड्रेनेज खंड के अधिकारी भी लगातार जलस्तर की निगरानी तो करा रहे हैं लेकिन बांध की सुरक्षा को लेकर सतर्क नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है। ड्रेनेज खंड के अवर अभियंता वीरेंद्र यादव ने बताया कि दो दिन से राप्ती नदी के जलस्तर में कमी देखी जा रही है। अब तक जलस्तर में 16 सेंटीमीटर की कमी आई है। तटबंध की सुरक्षा के लिए बाढ़ निरोधक कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed