{"_id":"612d164c8ebc3e7a2b18c3a2","slug":"rapti-water-level-increasing-khalilabad-news-gkp4073617178","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती नदी खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती नदी खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर
विज्ञापन
मेंहदावल में बढ रहा राप्तीनदी का जलस्तर।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राप्ती नदी खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर
बेलौली, नौगो व विशुनपुर में जलस्तर का बढ़ा दबाव
कटान रोकने में जुटे ड्रेनेज खंड के अधिकारी व कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। लाल निशान 79.50 मीटर से नदी इस समय 60 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। तटबंध में कई स्थानों पर पानी का दबाव बढ़ गया है। विभागीय अधिकारी कटान को रोकने के लिए बाढ़ निरोधक कार्य में जुटे हुए हैं।
मेंहदावल क्षेत्र में राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जहां रविवार को शाम चार बजे तक नदी का जलस्तर 80 मीटर पर पहुंच गया था, वही, सोमवार की सुबह आठ बजे विभागीय कर्मचारियों द्वारा नदी से लिए गए गेज में 10 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ने का मामला सामने आया। नदी 80.10 मीटर पर पहुंच गई है। ड्रेनेज खंड द्वितीय के सहायक अभियंता रामउजागीर लाल के नेतृत्व में अवर अभियंता व कर्मचारी आवश्यकता अनुसार बाढ़ निरोधक कार्य तटबंध पर करा रहे हैं। वहीं, नदी का जलस्तर बेलौली, विशुनपुर तथा नौगो में सीधे प्रभाव डाल रहा है। कई जगहों पर कटान की स्थिति सामने आ रही है। जहां विभागीय अधिकारी कटान को रोकने के लिए झावा भरी बोरी सहित तमाम उपाय तटबंध को सुरक्षित करने के लिए कर रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अर्जुन यादव ने कहा कि तटबंध के अतिसंवेदनशील स्थलों पर नदी कटान कर रही है। जिसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई। ड्रेनेज खंड के अवर अभियंता वीरेंद्र यादव का कहना हैं कि तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं। कटान स्थलों की सतत निगरानी कराई जा रही है। नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। विभागीय अधिकारी तटबंध पर रहकर जलस्तर व बांध की निगरानी कर रहे हैं। बांध पूरी तरह से सुरक्षित है।