फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rapti water level increasing

खतरे के निशान से 1.20 मीटर नीचे बह रही राप्ती

Fri, 23 Jul 2021 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
rapti water level increasing
मेंहदावल में राप्ती का बढ़ रहा जलस्तर।संवाद - फोटो : KHALILABAD
खतरे के निशान से 1.20 मीटर नीचे बह रही राप्ती
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राप्ती नदी का जलस्तर 78.30 मीटर पर पहुंचा
ड्रेनेज खंड द्वितीय के अधिकारियों ने बांध पर जमाया डेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। राप्ती नदी के जलस्तर में लगातार उछाल आ रहा है। जहां एक दिन पूर्व नदी का जलस्तर शाम चार बजे 78.19 मीटर मापा गया था। बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर सुबह आठ बजे 78.30 मीटर पर पहुंच गया। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। खतरे के निशान 79.50 मीटर से नदी मात्र 1.20 मीटर नीचे बह रही है। हालात ये हैं कि नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर ड्रेनेज खंड द्वितीय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बांध पर डेरा जमा रखा है।

19.200 किलोमीटर लंबा करमैनी-बेलौली तटबंध पर राप्ती नदी का जलस्तर लगातार उछाल पर है। वैसे तो नदी के बढ़ने का क्रम काफी धीमा है, लेकिन खतरे के निशान से 79.50 मीटर से नदी का जलस्तर मात्र 1.20 मीटर नीचे रह गया है। बढ़ते जलस्तर के कारण तटबंध से कई स्थानों पर नदी सटकर बह रही है। विशुनपुर बांगर में नदी तटबंध पर जहां सीधा प्रभाव डाल रहा है, वहीं, नौगो में भी बढ़ता जलस्तर तटबंध में कटान कर रहा है। वैसे तो तटबंध की मजबूती का दावा शुरू से ही विभागीय अधिकारी करते आ रहे हैं, लेकिन लगातार बढ़ता जलस्तर विभागीय चिंताओं का कारण भी बनता जा रहा हैं। अभी तो पूरी बरसात बची हुई है। मौसम गर्म हैं, ऐसे में नदी का बढ़ता जलस्तर विभाग व आमजन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। सहायक अभियंता ड्रेनेज खंड रामउजागिर लाल का कहना है कि नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी तो हुई है, लेकिन तटबंध पर जलस्तर का कोई दबाव नहीं है। शाम चार बजे नदी के गेज से जलस्तर 78.34 मीटर मापा गया है। ऐसे में खतरे के निशान से नदी 1.16 मीटर नीचे बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed