फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rapti river water increased by five centimeters in 24 hours

24 घंटे में पांच सेंटीमीटर बढ़ा राप्ती नदी का पानी

Mon, 17 Oct 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rapti river water increased by five centimeters in 24 hours
मेंहदावल में बढ़ रहा राप्ती नदी का जलस्तर।संवाद - फोटो : KHALILABAD
24 घंटे में पांच सेंटीमीटर बढ़ा राप्ती नदी का पानी
विज्ञापन

लाल निशान से ऊपर बह रही नदी, लोगों की बढ़ी दुश्वारियां
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। दो दिन स्थिर रहने के बाद राप्ती नदी का जलस्तर 24 घंटे में पांच सेंटीमीटर बढ़ गया। वर्तमान में नदी का जलस्तर लाल निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिम्मेदार जहां बंधे की निगरानी कर रहे हैं, वहीं तटबंध को सुरक्षित करने के लिए बाढ़ निरोधक कार्य कराए जा रहे हैं।
24 घंटे में पांच सेंटीमीटर राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से खतरे के निशान से नदी 20 सेमी ऊपर हो गई है। ड्रेनेज खंड द्वितीय के सहायक अभियंता के नेतृत्व में अवर अभियंताओं की टीम बांध को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कार्य कराने में जुट गई है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि तटबंध पर कोई दबाव नहीं हैं। नदी का जलस्तर कई स्थानों पर तटबंध को छू रहा है।
विज्ञापन

विशुनपुर में बने बोल्डर पिंचिंग के पास बैकरोलिंग हो रहा है। नदी की धारा को दूसरी तरफ मोड़ने की जुगत की जा रही है। सहायक अभियंता राम उजागिर लाल ने बताया कि जलस्तर में पांच सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। आवश्यकता अनुसार बांध को सुरक्षित रखने के लिए कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed