{"_id":"68fe6476d9010f5c590e60e2","slug":"rape-victim-reaches-home-police-surveillance-intensified-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-140311-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म पीड़िता पहुंची घर, पुलिस की निगरानी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म पीड़िता पहुंची घर, पुलिस की निगरानी तेज
Sun, 26 Oct 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के कोचिंग सेंटर की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। वहीं छात्रा का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। शनिवार की रात वह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज होकर घर पर आ गई। वहीं पुलिस ने उसके घर की निगरानी शुरू कर दी है।
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचाररत दुष्कर्म पीड़िता का स्वास्थ्य बेहतर देखकर शनिवार को चिकित्सक ने वहां से डिस्चार्ज करके घर पर भेज दिया। देर शाम को पीड़िता अपने घर पर पहुंच गई। इसके साथ ही पुलिस टीम भी वहां पर निगरानी करने में जुट गई है। गांव व आसपास के लोग भी पीड़िता के घर पहुंचकर उसके स्वास्थ्य की जानकारी लिए। साथ ही नात-रिश्तेदार भी उसके घर पर पहुंच गए। घटना के बाद से ही नेताओं का गांव पर आना जाना लगा हुआ है।
जिले के तीनों विधायक बारी-बारी से पीड़िता के घर पर पहुंचकर हर संभव मदद का आश्वासन दिए। वहीं विधायकों ने पुलिस उच्चाधिकारियों से बात कर घटना व पुलिस कार्रवाई का अपडेट भी जाना। साथ ही अधिकारियों को आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा। जबकि बसपा नेताओं ने घटना के बाद ही एसपी से मुलाकात करके आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके भागने के दौरान पैर में गोली मारकर पकड़ा और जिला अस्पताल में इलाज कराकर कार्रवाई पूरी करके जेल भेज दिया था।