फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rape victim attempts suicide at SP office

एसपी कार्यालय पर दुष्कर्म पीड़िता ने की खुदकुशी की कोशिश

Mon, 17 Oct 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Rape victim attempts suicide at SP office
एसपी कार्यालय पर दुष्कर्म पीड़िता ने की खुदकुशी की कोशिश
विज्ञापन

घटना देख कर पुलिस कर्मी दौड़े और पीड़िता को किया सुरक्षित
कोर्ट ने आरोपी की अंतरिम जमानत को कर दिया था खारिज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता ने सोमवार को एसपी कार्यालय पर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उडे़ल कर आग लगाने की कोशिश की। हालांकि, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया और कोतवाली ले गई।
17 सितंबर को कोतवाली क्षेत्र में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना घटी थी। पीड़िता ने आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। करीब एक महीने का समय गुजर गया, लेकिन आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं पाई। जबकि पीड़िता आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली से लेकर एसपी कार्यालय तक कई बार दौड़ लगा चुकी है।
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से परेशान पीड़िता सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंची और खुदकुशी की कोशिश करने लगी। यह देख कर पुलिस कर्मी दौड़ पड़े और पीड़िता को सुरक्षित कर लिया। एसपी सोनम कुमार ने बताया कि पीड़िता ने कोर्ट में बयान दे दिया है। आरोपी ने कोर्ट में अंतरित जमानत के लिए प्रार्थनापत्र दिया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। यह सच है कि दुष्कर्म पीड़िता एसपी कार्यालय आई थी और एएसपी से मि थी। उसी के बाद पीड़िता अपने ऊपर कोई पदार्थ छिड़क ली थी, लेकिन समय रहते उसे पुलिस ने उसे सुरक्षित कर लिया। कोतवाल व विवेचक को निर्देश दिए गए हैं कि आरोपी की गिरफ्तारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed