{"_id":"5df277208ebc3e87984d2cb0","slug":"rape-khalilabad-news-gkp333018842","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
पिता के कहने पर गांव में बीड़ी लेने गई थी, आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता को महिला सिपाही के साथ मेडिकल के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा(संतकबीरनगर)। पिता के कहने पर गांव में बीड़ी खरीदने गई एक बालिका को रास्ते से बहला फुसला कर गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीड़ित पिता ने बृहस्पतिवार को थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना मंगलवार शाम की है। 12 वर्षीय बालिका को पिता ने गांव में स्थित दुकान पर बीड़ी लेने भेजा था। रास्ते में गांव निवासी 34 वर्षीय आरोपी युवक बहला फुसलाकर बालिका अपने साथ गांव के बाहर स्थित एक तालाब के पास ले गया। जहां युवक ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। जब बालिका काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू हुई। पीड़िता परिजनों ने बताया कि काफी देर बाद बालिका रोती हुई घर लौटी। पूछने पर उसने आपबीती बताई तो पांव तले से जमीन खिसक गई। पीड़िता के पिता थाने पर पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। एसओ रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। महिला सिपाही के साथ पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जबकि आरोपी को भी पकड़ लिया गया है।